स्वामी जितेन्द्रानंद ने अखिलेश यादव के बयान की निंदा, बोले- 'भाषाई मर्यादा को ध्यान में रखते हुए कीजिए राजनीति' 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

वाराणसी। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि "कान छिदवाने से और भगवा पहन लेने से कोई योगी नहीं हो जाता।" 

इस बयान पर अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "राजनीति खूब कीजिए, लेकिन भाषाई मर्यादा का भी रखा जाना चाहिए।" अखिल भारतीय संत समिति ने अखिलेश यादव के बयान की घोर निंदा की है। 

स्वामी जितेंद्रानंद ने कहा, "अखिलेश यादव किसी के साधु, संत या संन्यासी होने का प्रमाण-पत्र नहीं बाँट सकते।" उन्होंने आगे कहा, "शंकराचार्य पद को लेकर जो सवाल है, जिनके गुरु के नाम से उच्चतम न्यायालय में केस अभी निर्णय तक नहीं पहुँचा है और अभिषेक पर प्रतिबंध लगा हुआ है, तो पद की वसीयत कैसे की जा सकती है। मुकदमा कोर्ट में लंबित होने के बावजूद अखिलेश यादव का उनके पक्ष में बयान देना घोर निंदनीय है।" 

स्वामी जितेंद्रानंद ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को अखिलेश यादव से किसी सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है। अखिलेश यादव अपने पिता की वसीयत और विरासत पर राजनीति कर रहे हैं, जबकि योगी आदित्यनाथ गोरक्ष पीठ के तीसरी पीढ़ी के महंत एवं राजनेता हैं। 

ये भी पढ़ें : 
नोएडा मेट्रो विस्तार को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी : बॉटेनिकल गार्डन बनेगा बड़ा इंटरचेंज, मार्च 2026 से शुरू होगा काम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म