UP : हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से उत्तर प्रदेश को मिलेगा लाभ

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। शनिवार को उप्र कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने संत शिरोमणि दास गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता कर केंद्रीय बजट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाई-स्पीड रेल और रेलवे विस्तार, देश में घोषित 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और रेलवे आधुनिकीकरण का सबसे बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा।

राज्यमंत्री औलख ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाई देने वाला बजट है। बोले यह बजट राज्य को इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं का ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। बजट में 2026-27 की प्रमुख घोषणाएं शामिल हैं। इनमें हाई-स्पीड रेल और रेलवे विस्तार, देश में घोषित 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और रेलवे आधुनिकीकरण का सबसे बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा। 

क्योंकि राज्य पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण रेल नेटवर्क का केंद्र है। इससे लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा जैसे शहरों की कनेक्टिविटी और व्यापार दोनों तेज होंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेस वे-यूपी को लॉजिस्टिक हब बजट में राष्ट्रीय राजमार्ग, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स और फ्रेट कॉरिडोर पर विशेष जोर दिया गया है। पूर्वांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी को जोड़ने वाले कॉरिडोर से उद्योगों की लागत घटेगी और निवेश बढ़ेगा।

केंद्रीय बजट 2026-27 में पिछड़े और आकांक्षी जिलों पर विशेष फोकस रखा गया है जिससे पूर्वांचल और बुंदेलखंड में बुनियादी ढांचा, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष मोहन कुमार लोधी, जिला मंत्री प्रदीप गुप्ता, आकाश सक्सेना, दीपक गुप्ता, विकास दीक्षित , पारुल अग्रवाल, शिवा शर्मा, अभिषेक सिंघल, योगेंद्र गंगवार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए ग्रोथ फंड
मंत्री ने कहा कि छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए आरएस 10,000 करोड़ का एमएसएमई ग्रोथ फंड बनाया गया है, जिससे उत्तर प्रदेश के कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प, हैंडलूम, चमड़ा और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा। आरएस 10,000 करोड़ की बायोफार्मा शक्ति योजना से उत्तर प्रदेश में फार्मा और मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे राज्य हेल्थ केयर और मेडिकल इनोवेशन का केंद्र बन सकेगा।

किसानों की उत्पादकता और आय दोनों बढ़ेंगी
भारत-विस्तार प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को फसल. मौसम और बाजार की जानकारी मिलेगी, जिससे उत्तर प्रदेश के किसानों की उत्पादकता और आय दोनों बढ़ेंगी। इसके अलावा बजट से मिलने वाली अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया।

संबंधित समाचार