Holi Special Train: होली पर चलेंगी दो विशेष ट्रेनें, कई के संचालन में बदलाव

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

गोरखपुर जंक्शन पर निर्माण कार्य के चलते निरस्तीकरण व मार्ग विस्तार 30 मार्च तक

लखनऊ, अमृत विचारः होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो होली विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। 04060/04059 नई दिल्ली–सुपौल होली स्पेशल 20 फरवरी से 6 मार्च तक नई दिल्ली से तथा 22 फरवरी से 8 मार्च तक सुपौल से प्रतिदिन 15 फेरों में चलेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोण्डा, बस्ती, खलीलाबाद और गोरखपुर जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

इसी तरह 04010/04009 दिल्ली–सीतामढ़ी होली स्पेशल 26 फरवरी व 5 मार्च को दिल्ली से तथा 27 फरवरी व 6 मार्च को सीतामढ़ी से दो फेरों में संचालित होगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोण्डा और गोरखपुर मार्ग से चलेगी। इसके अलावा गोरखपुर जंक्शन पर पिट संख्या 1 व 2 पर निर्माण कार्य मार्च 2026 तक जारी रहने के कारण कई ट्रेनों का निरस्तीकरण और शॉर्ट टर्मिनेशन 30 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।

05057/05058 गोरखपुर–दिल्ली विशेष तथा 05053/05054 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस विशेष निर्धारित तिथियों तक निरस्त रहेंगी। 01027 दादर–गोरखपुर विशेष मऊ जंक्शन तक ही चलेगी, जबकि 01028 मऊ से चलाई जाएगी। 22921/22922 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर एक्सप्रेस बलरामपुर तक सीमित रहेगी।

अस्थायी मार्ग विस्तार

11055/11056 लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोण्डा तक, 20103/20104 आजमगढ़/भटनी तक, 19409/19410 साबरमती एक्सप्रेस थावे तक तथा 11037/11038 पुणे एक्सप्रेस बढ़नी तक चलाई जाएंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

संबंधित समाचार