UP: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बम बम भोले से गूंजा वातावरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। रविवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ी। बम बम भोले की गूंज से वातावरण शिवमय हो गया।
रठौंडा स्थित शिव मंदिर, पंजाब नगर शिव मंदिर, भमरौआ शिव मंदिर के अलावा अपने गांवों के शिव मंदिरों पर शिवभक्त जलाभिषेक कर रहे हैं।

भमरौआ शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से आए भक्त हरिद्वार से कांवड़ लाकर जलाभिषेक कर रहे हैं। रामपुर क्षेत्र में स्थित इस प्राचीन शिव मंदिर का इतिहास कई पीढ़ियों पुराना बताया जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। यह मंदिर हिंदू-मुस्लिम एकता का भी प्रतीक है। 

महाशिवरात्रि पर्व के दौरान स्थानीय मुस्लिम समाज के लोग भी मंदिर में सहयोग करते हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में सौहार्द और भाईचारे का संदेश जाता है। मंदिर परिसर में सुबह से ही भंडारों की तैयारियां चल रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी विद्या सागर मिश्र, एएसपी अनुराग सिंह और सीओ सीटी जितेंद्र कुमार लगातार मंदिरों का निरीक्षण कर रहे हैं।

संबंधित समाचार