डिजिटल हुआ लखनऊ मेट्रो, QR टिकटिंग की शुरुआत पहले यात्री, बने वत्सल बरन 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ। लखनऊ मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा को और अधिक आसान और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए क्यूआर आधारित टिकटिंग प्रणाली की शुरुआत कर दी है। इस नई व्यवस्था का शुभारंभ सोमवार को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने किया। इसके साथ ही क्यूआर टिकट के साथ यात्रा करने वाले पहले यात्री वत्सल बरन बने। उन्होंने इस सुविधा को समय बचाने वाली और बेहद सुविधाजनक पहल बताया। 

इस सुविधा का लाभ अब यात्री घर बैठे मोबाइल ऐप के माध्यम से क्यूआर टिकट बुक कर मेट्रो यात्रा कर सकेंगे। नई प्रणाली के तहत यात्री लखनऊ मेट्रो के आधिकारिक मोबाइल ऐप, टिकट काउंटर और क्यूआर सपोर्टेड टिकट वेंडिंग मशीन के जरिए आसानी से क्यूआर टिकट प्राप्त कर सकेंगे। मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने पर क्यूआर कोड डिजिटल रूप में फोन पर उपलब्ध होगा, जबकि टिकट काउंटर और मशीन से पेपर क्यूआर टिकट भी लिया जा सकेगा। 

यात्रियों को मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास के समय ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट पर पीली पट्टी वाले स्कैनर पर क्यूआर टिकट स्कैन करना अनिवार्य होगा।मेट्रो प्रशासन ने सभी स्टेशनों पर क्यूआर सपोर्टेड टिकट वेंडिंग मशीनें स्थापित कर दी हैं, जिन पर यूपीआई के माध्यम से भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके साथ ही टोकन आधारित टिकट व्यवस्था भी पहले की तरह जारी रहेगी।

इस अवसर पर यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि क्यूआर आधारित टिकटिंग प्रणाली स्मार्ट ट्रैवल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे यात्रियों को तेज, सरल और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में 'वन नेशन, वन कार्ड' की तर्ज पर लखनऊ में भी जल्द एनसीएमसी कार्ड की सुविधा शुरू की जाएगी। 

ये भी पढ़ें : 
UP: घाघरा घाट पुल पर मंडराता खतरा देखकर हाईकोर्ट में पीआईएल, एनएचएआई समेत तीन संस्थाओं को नोटिस जारी 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात