Uttrakhand: नौकुचियाताल में तेंदुआ दिखने से दहशत, सीसीटीवी में हुआ कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीमताल, अमृत विचार। भीमताल के जॉन्स स्टेट क्षेत्र में मादा तेंदुआ पकड़े जाने के बाद अब नौकुचियाताल क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल चुनौतिया ने बताया कि तेंदुआ क्षेत्र में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने एक-दूसरे को सतर्क रहने की अपील की है। 

लोग रात के समय बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं तथा बच्चों और बुजुर्गों की विशेष निगरानी रखी जा रही है। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।


संबंधित समाचार