बाराबंकी: सांसद ने महाचौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जैदपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। मसौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत शाहपुर करेड़ा में सांसद ने जिला अधिकारी के साथ मिलकर महाचौपाल लगाई। जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जिलाअधिकारी की मौजूदगी में सांसद ने ग्रामीणों की एक एक समस्या को सुना। उसके बाद निस्तारण के लिए अधिकारियों से कहा भी। इस अवसर पर सीडीओ, एसडीएम के …

जैदपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। मसौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत शाहपुर करेड़ा में सांसद ने जिला अधिकारी के साथ मिलकर महाचौपाल लगाई। जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जिलाअधिकारी की मौजूदगी में सांसद ने ग्रामीणों की एक एक समस्या को सुना। उसके बाद निस्तारण के लिए अधिकारियों से कहा भी। इस अवसर पर सीडीओ, एसडीएम के साथ विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद थे।

ज़ैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहपुर करेड़ा में सोमवार को महाचौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे सांसद उपेंद्र सिंह रावत द्वारा शाहपुर गांव को आदर्श ग्राम के लिए चयन किया गया है। जिसमें पहली बार महाचौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। चौपाल में सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ग्राम के विकास के लिए इसको आदर्श ग्राम चुना गया है। यहां पर जो भी समस्याएं हैं उनको दूर करने के लिए विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

ग्राम वासियों को आदर्श ग्राम होने का फायदा मिले। इसी लिए ब्लाक के सबसे पिछड़े गाँव को आदर्श ग्राम के लिए चुना जाता है। जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने भी लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद विभाग के अधिकारियों से समाधान करने के लिए आदेश दिए।

महाचौपाल में तमाम विभागों के स्टाल भी लगाए गए थे। जिनके माध्यम से लोगों को विभाग व योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी। कार्यक्रम में तमाम तरह की समस्याएं भी लोगों ने सांसद के सामने रखी थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम, उपजिला अधिकारी अभय पांडेय,तहसीलदार विश्वमित्र सिंह, बीडीओ रावेंद्र कुशवाहा,खंड शिक्षा अधिकारी उदयमणि पटेल, सांसद प्रतिनिधि दिनेश चंद्र,एसडीओ राजेंद्र प्रसाद,आपूर्ति इंस्पेक्टर अतुल सिंहमोहम्मद इमरान,डीएमओ सोनू कुमार,ग्राम सचिव राधेश्याम पाल,एडीओ पंचायत गंगा प्रसाद श्रीवास्तव सहित भाजपा नेता नवीन राठौर भी मौजूद थे।

शाहपुर करेड़ा गांव में विकास के नाम पर ग्रामीणों के साथ छल किया गया है। यह बात सांसद की महाचौपाल में उजागर हो गई। सांसद  की चौपाल में समस्याएं सुनाने वाले काफी लोग नजर आ रहे थे। ग्रामीणों का आरोप था कि शौचालय में प्रधान और सचिव ने जमकर खेल किया है।

शौचालय बनते ही उखड़ने लगे हैं। जिनको शौचालय चाहिए प्रधान ने उनके घर पर शौचालय नहीं बनाए हैं। जो प्रधान के साथ रहते हैं उनके दरवाजे पर एक नहीं बल्कि दो-दो शौचालय प्रधान ने बनवा दिए हैं। खराब पड़ी नालियों का पानी सड़कों पर बहता है। इस तरह के तमाम शिकायतें सांसद के सामने लोगों ने रखी। लेकिन सांसद ने आदर्श ग्राम होने के बाद तमाम तरह की समस्याएं खत्म हो जाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है। बीजेपी नेता नवीन राठौर ने बताया की सांसद जी द्वारा शाहपुर करेड़ा पंचायत को चुना गया है। अब इस ग्राम पंचायत की तमाम समस्याओं को बहुत जल्द दूर कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार