''तुच्छ राजनीति'' कर रहे राहुल गांधी, पीयूष गोयल बोले- गांधी परिवार ने हमेशा देश के हितों से किया समझौता

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता और उनकी पार्टी देश की प्रगति को अस्थिर करने के लिए ''तुच्छ राजनीति'' कर रहे हैं और भारत विरोधी ताकतों के हाथों की ''कठपुतली'' की तरह काम कर रहे हैं।

गोयल ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि गांधी परिवार 'कम्प्रोमाइज्ड' (समझौता कर चुका) परिवार है और कांग्रेस एक 'कम्प्रोमाइज्ड' राजनीतिक दल है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ''गांधी परिवार ने हमेशा देश के हितों से समझौता किया है और इसकी शुरुआत देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से हुई।''

गोयल ने आरोप लगाया कि गांधी ने भारत विरोधी ताकतों के साथ हाथ मिलाकर ''राष्ट्र हित'' से समझौता किया है। उन्होंने कहा, ''गांधी नकारात्मक राजनीति का ''चेहरा'' बन गये हैं।'' सोनिया गांधी को लेकर उन्होंने दावा किया कि शैडो पावर यानी यूपीए के दौरान असली अथॉरिटी प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर काम करती थी। नेशनल हेराल्ड के मामले में पार्टी फंड का इस्तेमाल परिवार के कंट्रोल वाली एंटिटी को एसेट्स ट्रांसफर करने के लिए किया गया था।

इसके अलावा, चीन और सोरोस नेटवर्क सहित विदेशी डोनर्स से जुड़े फाउंडेशन ने गंभीर चिंताएं पैदा कीं। एक अन्य पोस्ट में पीयूष गोयल ने लिखा, "राहुल गांधी के भ्रामक बयानों पर भारी कांग्रेस का इतिहास। वो जितना भूलने की कोशिश करें, लेकिन भारत की जनता पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी से लेकर सोनिया गांधी की ओर से राष्ट्रहित के साथ बार-बार किए गए समझौते को भूल नहीं सकती।"

संबंधित समाचार