बाइडेन ने लगवाया कोविड-19 का टीका, कहा-‘डरने की कोई बात नहीं’
वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को सार्वजनिक रूप से कोविड-19 का टीका लगवाया। बाइडेन ने कहा कि वह सार्वजनिक रूप से टीका लगवाकर लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि टीका उपलब्ध होने पर उन्हें टीकाकरण के लिए तैयार रहना चाहिए। बाइडेन ने फाइजर-बायोएनटेक के टीके की पहली खुराक क्रिस्टियाना केयर …
वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को सार्वजनिक रूप से कोविड-19 का टीका लगवाया। बाइडेन ने कहा कि वह सार्वजनिक रूप से टीका लगवाकर लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि टीका उपलब्ध होने पर उन्हें टीकाकरण के लिए तैयार रहना चाहिए। बाइडेन ने फाइजर-बायोएनटेक के टीके की पहली खुराक क्रिस्टियाना केयर अस्पताल में ली।
Today, I received the COVID-19 vaccine.
To the scientists and researchers who worked tirelessly to make this possible — thank you. We owe you an awful lot.
And to the American people — know there is nothing to worry about. When the vaccine is available, I urge you to take it. pic.twitter.com/QBtB620i2V
— Joe Biden (@JoeBiden) December 22, 2020
उन्होंने कहा, ”मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि टीका उपलब्ध होने पर अब उन्हें टीकाकरण के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। इसमें चिंतित होने वाली कोई बात नहीं है।” क्रिस्टियाना केयर अस्पताल में नर्स और कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं की प्रमुख ताबा मासा ने बाइडन को टीका लगाया।
बाइडेन ने ट्वीट किया, ”आज मैंने कोविड-19 का टीका लगवाया। उन वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को शुक्रिया, जिन्होंने इसे संभव बनाने के लिए अथक मेहनत की। इसके लिए हम सभी आपके आभारी रहेंगे।”
उन्होंने कहा, ”अमेरिकी लोग यह जान लें कि चिंता की कोई बात नहीं है। मैं आपसे अपील करता हूं कि जब भी टीका उपलब्ध हो, आप इसे लगवाएं।” बाइडेन के टीकाकरण के बाद नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ट्वीट किया, ”एक नेता को ऐसे ही काम करना चाहिए।” कमला हैरिस अगले सप्ताह सार्वजनिक रूप से टीका लगवाएंगी।
