स्टार्टअप हब बन रहा है यूपी: युवाओं की उद्यमिता को नई रफ्तार, नवाचार को मिल रहा संस्थागत समर्थन

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश तेजी से देश के उभरते हुए स्टार्टअप हब के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। प्रदेश सरकार की नीतियों, संस्थागत ढांचे और वित्तीय प्रोत्साहन के चलते नवाचार और उद्यमिता को नई गति मिली है। प्रदेश में अब 20 हजार से अधिक स्टार्टअप “स्टार्टअप इंडिया” के तहत मान्यता प्राप्त कर चुके हैं, जो तेजी से विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम का संकेत है।

योगी सरकार की स्टार्टअप नीति और प्रोत्साहन योजनाओं के चलते युवाओं को अपने विचारों को व्यवसाय में बदलने का अवसर मिल रहा है। इससे न केवल नवाचार को बढ़ावा मिला है बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। प्रदेश में स्टार्ट इन यूपी पहल के अंतर्गत भी उद्यमिता को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

इसके तहत अब तक तीन हजार से अधिक स्टार्टअप्स को मान्यता मिल चुकी है। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देना और युवाओं को उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है।

स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने में इन्क्यूबेशन नेटवर्क की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश में वर्तमान में 76 मान्यता प्राप्त इन्क्यूबेटर कार्यरत हैं, जो नए उद्यमियों को तकनीकी सहयोग, मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं। ये इन्क्यूबेटर विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों और निजी संगठनों के साथ मिलकर स्टार्टअप्स को शुरुआती चरण से ही सही दिशा देने का काम कर रहे हैं।

स्टार्टअप इकोसिस्टम की तस्वीर

• 20 हजार से अधिक स्टार्टअप इंडिया मान्यता प्राप्त स्टार्टअप

• 3 हजार से अधिक स्टार्ट इन यूपी मान्यता प्राप्त स्टार्टअप

• 76 मान्यता प्राप्त इन्क्यूबेटर सक्रिय

• 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को मंजूरी

वित्तीय प्रोत्साहन

• 146 करोड़ रुपये के इंसेंटिव स्वीकृत

• 58 करोड़ रुपये की राशि स्टार्टअप्स को वितरित

• उत्पाद विकास, तकनीकी उन्नयन और बाजार विस्तार में मदद

किन क्षेत्रों में बढ़ रहा नवाचार

• आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

• डेटा एनालिटिक्स

• एग्रीटेक

• टेक्नोलॉजी आधारित सेवाएं

• डिजिटल और इनोवेशन आधारित समाधान

ये भी पढ़ें :
रेसिपी आधारित पुष्टाहार लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा यूपी: कुपोषण के खिलाफ योगी सरकार के अभियान को मिलेगी मजबूती

 

 

संबंधित समाचार