नैनीताल: हाई कोर्ट की बड़ी कार्रवाई, देहरादून के जिला जज निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए देहरादून के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी को निलंबित कर दिया है। निलंबित अवधि में उन्हें रुद्रप्रयाग जिला कोर्ट से सम्बद्ध किया गया है। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनाल की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें …

नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए देहरादून के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी को निलंबित कर दिया है। निलंबित अवधि में उन्हें रुद्रप्रयाग जिला कोर्ट से सम्बद्ध किया गया है। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनाल की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

जिसमें कहा गया है कि देहरादून के जिला जज द्वारा 21 व 22 दिसंबर को मसूरी में आयोजित कैम्प में जाने के लिए प्राइवेट ऑडी कार हायर की और उसमें जिला जज का बोर्ड लगा दिया। यहऑडी कार जिस केवल कृष्ण के नाम से पंजीकृत है, उसके खिलाफ देहरादून के राजपुर थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य संगीन आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने भ्र्ष्टाचार के मामले में तथा एक अन्य मामले में दो न्यायिक अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था।

संबंधित समाचार