सीबीआई का बड़ा एक्शन: 2.77 करोड़ के मुद्रा लोन घोटाले में बैंक मैनेजर-फील्ड अफसर के ठिकानों पर छापेमारी, 44 पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: सीबीआई ने बाराबंकी स्थित बैंक ऑफ इंडिया में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर 2.77 करोड़ के घाटोले में सीबीआई सक्रिय हो गई। सीबीआई की टीमों ने तत्कालीन बैंक मैनेजर अमन वर्मा और फील्ड अफसर शैलेंद्र प्रताप के लखनऊ और मैनपुरी के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। वहां पर टीम ने आवश्यक दस्तावेज बरामद किए हैं।

मामला तीन वर्ष पुराना है। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना में दस लाख तक बेरोजगारों को कारोबार शुरू करने के लिए ऋण देने की सुविधा है। इस मामले में बाराबंकी की बैंक ऑफ इंडिया की बरौली मलिक शाखा में मुद्रा लोन देने के नाम पर 2.77 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। आरोप है कि 41 लोगों के नाम से खाते खोले गए। उसके बाद दलाल सुरेश रावत के जरिए फर्जी तौर पर खाते खोलकर उनके खातों में घोटाले की रकम को ट्रांसफर कर दिया गया। एक युवक सलमान के नाम से भी फर्जी तौर पर 9.10 लाख रुपये का मुद्रा लोन स्वीकृत किया गया।

इस मामले में बैंक मैनेजर राजीव बच्चन ने पहले पुलिस में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद बैंक की ओर से मामला हाईकोर्ट जा पहुंचा। अदालत में सलमान ने भी अपने बयान दर्ज कराए गए। अदालत के आदेश पर बैंक मैनेजर, फील्ड अधिकारी व दलाल समेत 44 लोगों पर मुकदमा कायम करा दिया गया। उसके बाद सीबीआई सक्रिय हुई और छापेमारी शुरू कर दी। सूत्रों का दावा है कि छापे में सीबीआई को घोटाले के अहम साक्ष्य मिले हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी में अपराध के बदलते तरीकों पर लगेगा ब्रेक: CM योगी के निर्देश पर UPSIFS में स्थापित होगी प्रयोगशाला, जांच को मिलेगी नई धार
हज-2026: पासपोर्ट जमा करने की बाध्यता खत्म, यात्रा को लेकर नई गाइडलाइन जारी, फ्लाइट बुकिंग के लिए पोर्टल सुविधा
अयोध्या में 2 लाख श्रद्धालु कर चुके रामकोट की परिक्रमा, सभी बड़े मंदिरों से गुजरती है यात्रा 
वृंदावन पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, दर्शन-पूजन के बाद संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, आध्यात्मिक चर्चा में लिया भाग 
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: इसी सप्ताह घोषित होंगी सभी जिला कमेटियां, तीन दिन मैराथन बैठकें, सीएम योगी भी होंगे कोर कमेटी में शामिल