कानपुर : मिशन 2027 में जुटी भाजपा, पदाधिकारियों ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कानपुर महानगर उत्तर इकाई की नवगठित जिला पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की।

इस दौरान उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। दीक्षित ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मिशन भावना के साथ कार्य करता है और संगठन के लिए एक योद्धा की तरह समर्पित रहता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने आचरण और व्यवहार के माध्यम से समाज में अनुशासित छवि प्रस्तुत करनी चाहिए।

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि यही टीम संगठन की ध्वजवाहक बनेगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अवधेश सोनकर ने किया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने और पार्टी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

बैठक में जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित, प्रमोद विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवांग मिश्रा, जन्मेजय सिंह, धीरज वाल्मीकि, रोहित साहू, नवाब सिंह, सीमा, प्रशांत त्रिपाठी, मंत्री किरण तिवारी, रीता पासवान, सुरेंद्र गुप्ता, शालिनी कटियार, मोनेन्द्र राजपूत, विनोद पाल, कोषाध्यक्ष रमिंदर सिंह, रामजी गुप्ता, शैल शुक्ला, कार्यालय मंत्री सुनीता गौड़, पूनम कंवर, सुरेश गुप्ता, प्रभाकर अवस्थी, यश जायसवाल, अभिषेक दीक्षित, अभिराज सिंह चंदेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता