101 इलेक्ट्रिक वाहनों से होगा कूड़ा कलेक्शन, मंत्री ने 1090 चौराहे से दिखाई वाहनों को हरी झंडी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को 1090 चौराहे से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 101 इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जोन 2, 5 और 8 में कूड़ा कलेक्शन के लिए लगाए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि लखनऊ को स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में तीसरे स्थान से प्रथम स्थान पर लाना हमारा लक्ष्य है।

महापौर ने कहा कि नगर निगम लखनऊ में अब लगभग 2000 ईवी वाहनों के माध्यम से शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा। मंत्री ने जोन-1 के महात्मा गांधी विक्रमादित्य वार्ड स्थित 1090 जियामऊ में पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (पीसीटीएस) का लोकार्पण किया। लखनऊ स्वच्छता अभियान शहर के जोन 1, 3, 4, 6 और 7 में 21 पीसीटीएस लगा चुकी है। नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद कुमार राव, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चरणजीत गांधी, पार्षद अमित चौधरी, सौरभ सिंह मोनू सहित जोनल अधिकारी ओपी सिंह, जेडएसओ और एलएसए के रीजनल डायरेक्टर अभय रंजन उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार