अल्मोड़ा: माओवादी अभियुक्त देवेंद्र व भगवती दोषमुक्त
अमृत विचार, अल्मोड़ा। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में सोमेश्वर क्षेत्र में घटित माओवादी घटनाओं में अभियुक्त के रूप में गिरफ्तार किए गए देवेंद्र चम्याल और भगवती भोज को न्यायालय ने दोषमुक्त करार दिया है। कोई ठोस साक्ष्य न मिलने पर उन्हें संदेह का लाभ देखते हुए इस मामले से बरी किया गया है। सोमेश्वर …
अमृत विचार, अल्मोड़ा। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में सोमेश्वर क्षेत्र में घटित माओवादी घटनाओं में अभियुक्त के रूप में गिरफ्तार किए गए देवेंद्र चम्याल और भगवती भोज को न्यायालय ने दोषमुक्त करार दिया है। कोई ठोस साक्ष्य न मिलने पर उन्हें संदेह का लाभ देखते हुए इस मामले से बरी किया गया है।
सोमेश्वर समेत क्षेत्र के अन्य क्षेत्रों में 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान माओवादी घटनाएं घटित हुई थी। वहां माओवादी पोस्टर चस्पा किए गए थे। जिससे हड़कंप मच गया था। इसके बाद सोमेश्वर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में तफ्तीश के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के रूप में देवेंद्र चम्याल और भगवती भोज को गिरफ्तार किया था। इस मामले में दोनों की पेशी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में कराई गई।
न्यायालय में अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र व गवाहों को पेश किया गया। अभियोजन पक्ष और अभियुक्तों के अधिवक्ताओं की बहस के बाद दोनों के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिल पाए जिस कारण दोनों को दोषमुक्त करार दिया गया। उल्लेखनीय है कि इस अभियोग के दौरान आरोप पत्र में लगाए गए आरोपों के संबंध में कोई चश्मदीद गवाह प्रस्तुत नहीं हुआ। जिस कारण दोनों पक्षों को सुनने के अपर जिला सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार पांडे ने संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दिया है।
