बरेली मंडल स्कूल खोलने को तैयार, आदेश का इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण के चलते कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूलों को खोलने के लिए बरेली मंडल के अधिकारी तैयार हैं। माध्यमिक स्कूलों को एक ही पाली में खोला जाएगा। बीते दिनों माध्यमिक शिक्षा सचिव ने प्रदेश के सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों (जेडीई) से इस बारे में रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद …

अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण के चलते कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूलों को खोलने के लिए बरेली मंडल के अधिकारी तैयार हैं। माध्यमिक स्कूलों को एक ही पाली में खोला जाएगा। बीते दिनों माध्यमिक शिक्षा सचिव ने प्रदेश के सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों (जेडीई) से इस बारे में रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद जेडी ने चारों जिलों के डीआईओएस से इसकी रिपोर्ट लेकर शासन को स्कूल खुलने की सहमति रिपोर्ट भेज दी है।

बीते दिनों शासन ने प्रदेश में समस्त बोर्डों से संचालित कक्षा 9-12 तक के स्कूलों को खोलने की बात कही थी। साथ ही माध्यमिक शिक्षा से संचालित होने वाले कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूलों को खोलने के बारे में समस्त संयुक्त निदेशकों से मंडल के हालातों के आधार पर सूचना मांगी गई थी।

बरेली मंडल ने शासन को सकारात्मक सूचना भेजी है। कहा है कि यहां के सभी स्कूलों में कोरोना से निपटने के पर्याप्त संसाधन हैं। बच्चों को भी काफी जागरूक किया जा चुका है। इसलिए पढ़ाई कराई जा सकती है मगर स्कूलों को केवल एक ही पाली में संचालित होने की बात कही है। जेडी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि चारों जिलों के डीआईओएस ने स्कूल खोलने पर सहमति दे दी है मगर उन्होंने स्कूलों को एक ही पाली में सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक संचालन पर सहमति दी है। अब शासन के आदेशानुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार