लॉन्च से पहले OnePlus 9 Lite की कीमत का हुआ खुलासा, इस शक्तिशाली प्रोसेसर से होगा लैस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

OnePlus द्वारा अगले साल पेश किए जाने वाली फ्लैगशिप सीरीज OnePlus 9 को लेकर काफी समय से खबर सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले जानकारी मिली थी कि इस सीरीज़ में OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro के साथ एक तीसरा फोन भी शामिल रहेगा जिसे OnePlus 9E नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। …

OnePlus द्वारा अगले साल पेश किए जाने वाली फ्लैगशिप सीरीज OnePlus 9 को लेकर काफी समय से खबर सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले जानकारी मिली थी कि इस सीरीज़ में OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro के साथ एक तीसरा फोन भी शामिल रहेगा जिसे OnePlus 9E नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अब वनप्लस की इस अपकमिंग सीरीज को लेकर एक लेटेस्ट खबर आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वनप्लस 9 सीरीज में OnePlus 9 Lite को भी लॉन्च करेगी। वनप्लस 9 लाइट के लॉन्च किए जाने की पुष्टी के साथ ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस सीरीज को साल 2020 की पहली तिमाही के खत्म होने से पहले लॉन्च कर देगी।

OnePlus 9 Lite में होगा ये प्रोसेसर

टेक वेबसाइट ऐंड्रॉयड सेंट्रल की एक रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस 9 और वनप्लस 9 प्रो में कंपनी लेटेस्ट 5nm चिपसेट वाला स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर पेश करेगी। लेकिन, वनप्लस 9 लाइट में कंपनी स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर उपलब्ध कराएगी। कंपनी की कोशिश है कि वह वनप्लस 9 लाइट की कीमत को कम रखे इसलिए इस प्रोसेसर का इस्तेमाल करने का विचार कर रही है।

संबंधित समाचार