भाजपा का ‘वार्ड चलो’ अभियान शुरू: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कैंट के गीतापल्ली वार्ड से की शुरुआत

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: भाजपा महानगर इकाई के 7 से 12 अप्रैल ‘वार्ड चलो’ अभियान की शुरुआत मंगलवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के गीतापल्ली वार्ड में की। यहां लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। नेता डॉ. नीरज सिंह ने निशातगंज काल्विन कॉलेज वार्ड में पहुंचकर राज्य सरकार की 9 साल उपलब्धियों का पत्रक वितरित किया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क कर उन्हें सम्मानित किया गया। मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि समाजसेवी श्याम लाल वाल्मीकि के आवास पर जाकर उन्हें अंग वस्त्र पहना सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में महामंत्री धनश्याम दास अग्रवाल, उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, पार्षद प्रमोद राजन, उपाध्यक्ष योगेंद्र पटेल, कार्यक्रम संयोजक लखविंदर पाल सिंह, पार्षद ऋचा आदर्श मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, पार्षद पीयूष दीवान, मंडल उपाध्यक्ष सुनील वाजपेयी, मनोज श्रीवास्तव, मोहित कपूर एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार