UP: फेक करेंसी पर रामपुर पुलिस का वार...4.88 लाख की नकली नोटों समेत दो गिफ्तार
रामपुर, अमृत विचार। रामपुर पुलिस ने थाना गंज क्षेत्र से 4 लाख 88 हजार 200 रुपये के नकली नोटों के साथ एटा निवासी दो आरोपी राजवर्धन सिंह चौहान उर्फ आसू व चिराग सक्सेना को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से प्रिंटर सहित नोट बनाने में इस्तमाल करने वाले उपकरण और अन्य समाग्री बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने पुलिस लाइन के सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए इसका खुलासा किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया थाना गंज पुलिस ने 1 अप्रैल 2026 को बिलासपुर गेट के पास से दो आरोपी सिनवान निवासी मौहल्ला गुईया तालाब थाना गंज रामपुर व मिन्हाज निवासी मौहल्ला चाह मोटे कल्लन थाना गंज रामपुर को 10,500 रूपये के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया था। मामले में विवेचना के दौरान राजवर्धन सिंह चौहान उर्फ आसू निवासी आगरा रोड द्वारिकापुरी थाना कोतवाली जिला एटा और चिराग सक्सेना निवासी कासगंज रोड मन्दाकनी पुरम कालोनी थाना कोतवाली देहात जिला एटा के नाम प्रकाश में आए। 11 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना गंज एवं एसओजी की सयुंक्त टीम द्वारा चाकू चौक से पहले मंडी की तरफ जाने वाले रोड पर आम के बाग के पास से आरोपी चिराग सक्सेना को नकली नोट व एक मोबाइल फोन के गिरफ्तार कर लिया।
चिराग सक्सैना की निशादेही पर 12 अप्रैल 2026 को क्रिस ग्रीन कालोनी जिला मेरठ से आरोपी राजवर्धन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से नकली नोट बनाने के उपकरण, 4,46,000 रुपये के 500 के जाली नोट , अधबने -कटेफटे 500, 200, 100 के जाली नोट कुल 42,200/- रूपये बरामद हुए। कुल 488200 रूपये जाली नोट बरामद किए। जबकि लैपटाप, ब्लू कलर -1, डैक्कटॉप -1 मय उपकरण सीपीयू, की बोर्ड, एलईडी, प्रिन्टर एचपी स्मार्ट टैंक -1, प्रिन्टर दो, लेमिनेसन मशीन लैप केयर -1, पेपर रिम ए4 साईज रायल एक्जीक्यूटिव बोन्ड 13, प्रिन्टिग एसएसिरीज सफेद इंक, बेस इंक -5 सीसी, आरवीआई पट्टी का सफेद पेपर का नमुना -4 पेपर और 2 मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया है।
