गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए गुलाब जल
गुलाब जल का उपयोग सुंदरता निखारने के लिए सदियों से किया जाता रहा है। स्किन केयर की बात आते ही सबसे पहले गुलाब का नाम लिया जाता है। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और इसकी हल्की सुगंध मन को तरोताजा रखती है, जिससे मूड भी बेहतर बना रहता है। गर्मियों के मौसम में गुलाब जल एक प्राकृतिक टोनर, क्लींजर और हाइड्रेटर की तरह काम करता है। इसे फेस मिस्ट, फेस पैक या मेकअप रिमूवर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह त्वचा को ठंडक, नमी और निखार देता है, साथ ही त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित बनाए रखता है। टैनिंग, सनबर्न, मुहांसे और अतिरिक्त तेल को कम करने में भी यह बेहद प्रभावी है।
n तैलीय त्वचा में पिंपल्स की समस्या- तैलीय त्वचा में पिंपल्स की समस्या आम होती है। इसके लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दो-तीन चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।
n डार्क सर्कल कम करने में सहायक- आंखों के आसपास के डार्क सर्कल कम करने में भी गुलाब जल सहायक है। कॉटन की मदद से इसे आंखों के नीचे लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए गुलाब जल और ठंडे दूध को मिलाकर उपयोग करें और आधे घंटे बाद धो लें। इसे सप्ताह में तीन बार किया जा सकता है।
एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर
एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर गुलाब जल त्वचा को तेज धूप के हानिकारक प्रभावों से बचाता है। रूखी और बेजान त्वचा को ताजगी देने के लिए इसे फेस मिस्ट के रूप में उपयोग करें। एक स्प्रे बोतल में भरकर चेहरे पर छिड़कें और इसे त्वचा में स्वयं सोखने दें। यदि आप कील-मुहांसों और दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो रात को सोने से पहले कॉटन बॉल की मदद से गुलाब जल लगाएं और रातभर लगा रहने दें। आप चाहें तो इसे सीधे स्प्रे भी कर सकते हैं या आइस ट्रे में जमाकर इसके क्यूब्स से चेहरे की हल्की मसाज करें। इससे ठंडक मिलेगी और त्वचा में प्राकृतिक ग्लो आएगा।
2.png)
गुलाब जल और फेस पैक
n पुदीने के रस में एक चम्मच शहद और थोड़ा गुलाब जल मिलाकर बनाया गया फेस पैक त्वचा को कोमल और मुलायम बनाता है। इसे कुछ देर लगाकर धो लें।
n गुलाब की खुशबू वाला हेयर परफ्यूम बनाने के लिए 2 चम्मच गुलाब तेल, 1 चम्मच जोजोबा ऑयल और 5 चम्मच गुलाब जल मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। इसे बालों पर लगाने से बालों में सुगंध के साथ पोषण भी मिलता है।
n शुष्क त्वचा के लिए एक चम्मच ग्लिसरीन को 100 मिलीलीटर गुलाब जल में मिलाकर फ्रिज में रख लें। इस लोशन का नियमित उपयोग त्वचा की नमी बनाए रखता है।
n त्वचा को मुलायम बनाने के लिए शहद और एलोवेरा जेल का मिश्रण उपयोगी है। इसे 20 मिनट लगाकर धो लें। तैलीय या मिश्रित त्वचा के लिए दही, शहद और गुलाब जल का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।
-शहनाज हुसैन, सौंदर्य विशेषज्ञ
