यूपी प्रो हैंडबॉल लीग: काशी किंग्स का अजेय रथ थमा, नोएडा ब्लास्टर्स ने किया बड़ा उलटफेर

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेली जा रही ''यूपी प्रो हैंडबॉल लीग'' में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। नोएडा ब्लास्टर्स ने शानदार खेल दिखाया और अब तक अजेय चल रही काशी किंग्स को 36-24 के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

वायरल तस्वीर (7)

नोएडा का दबदबा, जीत

पहले हॉफ से ही नोएडा ब्लास्टर्स ने 15-11 की बढ़त बनाकर दबदबा कायम रखा। टीम की जीत में तौसीफ (8 गोल) और जगमीत (7 गोल) ने मुख्य भूमिका निभाई। काशी किंग्स की ओर से मोहित ने 6 गोल किए, लेकिन वे टीम को हार से नहीं बचा सके। नोएडा के ध्रुव जाधव को ''मोस्ट वैल्यूबिल प्लेयर'' चुना गया।

गोरखपुर और मथुरा का जलवा

अन्य मैचों में गोरखपुर राउडीज ने बर्बरीक वारियर्स को 29-18 से हराकर लीग में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। किशन को उनके शानदार 9 गोलों के लिए प्लेयर ऑफ द मैच मिला। मथुरा ब्रज स्टार ने गाजियाबाद पैंथर्स को 29-18 से मात देकर जोरदार वापसी की। इस दौरान मथुरा के निहाल सिंह ने सबसे ज्यादा 8 गोल दागे।

मैचों के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान और टाटा कैपिटल के नेशनल हेड विजय काजा सहित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर लीग के संस्थापक अमित पाण्डेय मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : 
यूपी प्रो हैंडबॉल लीग  : काशी किंग्स की लगातार दूसरी जीत, गोरखपुर और नोएडा ने भी किया शानदार प्रदर्शन

संबंधित समाचार