Bareilly : दरोगा ने रेहड़ी वाले को धमकाया, ऑडियो वायरल हुआ तो फजीहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दरोगा मेडिएटर और रेहडी वाले का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दरोगा और उसका साथी ठेले वाले को यह कह रहे हैं कि कोई आएगा तो हम बैठे तो है लिख उसके खिलाफ मुकदमा लिख दिया जाएगा।

रविवार की शाम रिठौरा थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा का ऑडियो तेजी से वायरल होने लगा। ऑडियो में दरोगा उसका साथी और एक रेहडी वाला बात कर रहे हैं। जिसमें मिडियेटर रेहडी वाले को समझा रहा है कि हम लोग बैठे तो हैं तेरा काम हो जाएगा।

कोई आएगा तो उसे पर ठोक के मुकदमा लिख दिया जाएगा। दरोगा भी उनकी बात की पुष्टि कर रहे हैं। और कह रहा है हम बैठे तो हैं तुम कभी हमसे मिलने आए। तुम्हारा काम हो जाएगा तुम दिवाली के बाद आना। हालांकि अमृत विचार इस वायरल ऑडियों की पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित समाचार