गोरखपुर के नाम विश्व रिकॉर्ड, AI जागरूकता में पूर्वांचल बना डिजिटल स्किलिंग और टेक्नोलॉजी अवेयरनेस का नया हब

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ/गोरखपुर, अमृत विचार: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआईI) जागरूकता के क्षेत्र में प्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए वैश्विक पहचान बना ली है। गोरखपुर में आयोजित ‘एआई फॉर ऑल’ अवेयरनेस प्रोग्राम ने महज एक सप्ताह में 7,64,187 ऑनलाइन पंजीकरण दर्ज कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में तैयार की गई रूपरेखा का परिणाम मानी जा रही है, जिसमें युवाओं और छात्रों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने पर विशेष फोकस किया गया। 

महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमपीआईटी) ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और अन्य संस्थानों के सहयोग से इस प्रोग्राम को शुरू किया है। बुधवार को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि ऋषि नाथ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को इस प्रोग्राम के तहत पंजीकरण का विश्व कीर्तिमान रचे जाने का प्रमाण पत्र सौंपा।

यह प्रमाण पत्र एमपीआईटी में पूर्वी उप्र. के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लोकार्पण समारोह के मंच पर सौंपा गया। एमपीआईटी ने ‘एआई फॉर ऑल’ अवेयरनेस प्रोग्राम के लिए 5 लाख पंजीकरण का लक्ष्य रखा था। इसके लिए निर्धारित तिथि, 9 अप्रैल तक 764187 पंजीकरण हुए। इसके अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर, महायोगी गुरु गोरखनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय, एमपी पॉलिटेक्निक, आईटीएम गीडा, बीआईटी गीडा आदि को भी साझा पहल में शामिल किया गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को कड़े मानकों पर परखने के बाद प्रमाण पत्र सौंपा गया है।

एआई प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगी नई दिशा

एआई प्रशिक्षण से युवाओं को नई दिशा मिलेगी। पूर्णतः निशुल्क इस एआई अवेयरनेस प्रोग्राम में एआई का परिचय, जेनेरेटिव एआई टूल्स, प्रॉम्प्टिंग एंड प्रोडक्टिविटी, रिस्पांसिबल एआई यूज, साइबर हाइजीन, फ्रॉड प्रिवेंशन, पासवर्ड एंड ओटीपी सेफ्टी और सेफ डिजिटल प्रैक्टिसेज के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : 
लखनऊ के एलपीएस की अन्वी और आरएलबी की अक्षरा बनीं टॉपर, सीबीएसई 10वीं में दोनों छात्राओं ने हासिल किए 99 प्रतिशत अंक

संबंधित समाचार