हज यात्रा की लखनऊ से पहली उड़ान 22 को, मंत्री दानिश आजाद अंसारी दिखाएंगे हरी झंडी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज व समिति के अध्यक्ष दानिश आजाद अंसारी शुक्रवार को सरोजनीनगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस में उप्र. राज्य हज समिति की बैठक कर रहे थे। बैठक में हज यात्रियों की सुविधाओं और प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही यात्रियों के हित में आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

सचिव-कार्यपालक अधिकारी एसपी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ से हज की पहली उड़ान 22 अप्रैल को फ्लाईनास एयरलाइंस के माध्यम से रवाना होगी। इसके पहले हज हाउस में सुबह 7 बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मंत्री दानिश आजाद अंसारी, हज समिति के सदस्य, मुस्लिम धर्मगुरु और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के बाद पहले जत्थे को लेकर जाने वाली बस को मंत्री व अन्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

संबंधित समाचार