मुजफ्फरनगर : छेड़छाड़ के आरोप में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के नयी मंडी थाने की पुलिस ने एक युवती से छेड़छाड़ करने और अपशब्द कहने के आरोप में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सुधीर कुमार बालियान के बेटे आर्यमन रघुवंशी (28) और एक अन्य युवक शौर्य गुप्ता (18) के रूप में हुई। 

पुलिस अधीक्षक (नगर) अमृत जैन ने शनिवार को बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जैन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। उन्होंने कहा कि पीड़िता के भाई की तहरीर के अनुसार, दोनों आरोपियों ने शराब के नशे में स्कूटी पर सवार होकर नयी मंडी क्षेत्र में उसकी बहन से छेड़छाड़ की।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि सुधीर कुमार बालियान वर्ष 1991 में भाजपा के टिकट पर जिले की खतौली विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे और उन्हें कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में सहकारिता मंत्री बनाया गया था।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता