Uttrakhand:आईएएस अफसर बन देश सेवा करना चाहते है टॉपर वेदांत
अल्मोड़ा, अमृत विचार। इंटर बोर्ड परीक्षा में जिले में पहला स्थान बनाने वाले और राज्य की मेरिट सूची में छठा स्थान पर रहे टॉपर वेदांत पपनोई आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते है। उन्होंने इंटर बोर्ड परीक्षा में 96.20 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप स्थान पर रहे।
आर्य इंटर कॉलेज देघाट अल्मोड़ा के छात्र वेदांत पपनोई ने ‘अमृत विचार’ अखबार से वार्ता कर अपनी प्रमुखता बताई। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से पढ़ाई कर इस मुकाम तक पहुंचे है। उन्होंने कहा कि वह किसी तरह की कोचिंग नहीं ली और नियमित पांच से छह घंटे पढ़ाई की।
अच्छे अंक लाने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली। बचपन से ही मेधावी रहे वेदांत ने हाईस्कूल में भी 91.4 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय में सर्वोच्च स्थान पर रहे थे। उनके पिता संदीप पपनोई समाजिक कार्यकर्ता है। जबकि माता रंजनी पपनोई ग्राम पंचायत बसनल की ग्राम प्रधान है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेण माता पिता और गुरुजनों को दिया है।
