Bareilly:मानक पूरे न करने पर 47 स्कूली वाहनों के पंजीयन निरस्त

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। परिवहन विभाग ने मानक पूरे नहीं करने पर जिले में 47 स्कूली वाहनों के पंजीयन निरस्त कर दिए। अफसरों के अनुसार दस्तावेज पूरे होने बाद फिटनेस कराने पर ही पंजीयन बहाल किए जाएंगे। अगर इस दौरान वाहन चलते पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल विभाग ने यूपी स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल पर सभी स्कूलों को अपने वाहनों (बस, वैन, ऑटो) की जानकारी जैसे फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस, प्रदूषण सर्टिफिकेट और ड्राइवर का विवरण ऑनलाइन दर्ज कराने को कहा था। स्कूलों में जाकर वाहनों के दस्तावेज चेक किए गए थे। जिले में कुल 169 स्कूलों के 788 वाहनों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड किया गया। 

अफसरों की तरफ से निरीक्षण किया गया। जिसमें 47 स्कूली वाहनों के कागज पूरे नहीं पाए जाने पर उनके पंजीयन निरस्त किए गए। एआरटीओ प्रशासन डा. पीके सरोज ने बताया कि वाहनों का पंजीयन तब तक निरस्त रहेगा, जब तक वह कागज पूरे नहीं कराकर फिटनेस नहीं करा लेते। कहा कि अगर इस दौरान स्कूली वाहन चलते पाए गए तो उनके चालान या सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार