Haldwani:जनगणना में तकनीकी सहायता देगा नगर निगम, हेल्प डेस्क शुरू

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम में जनगणना को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए हेल्प डेस्क शुरू कर दी गई है। यह हेल्प डेस्क जनगणना में लगे प्रगणकों व सुपरवाइजरों को फील्ड संबंधी व तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगा।

चार्ज अधिकारी गणेश भट्ट व गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा भरने और फील्ड सर्वे के दौरान प्रगणकों व सुपरवाइजरों को कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम की ओर से फील्ड ट्रेनरों को तकनीकी सहायता के लिए नियुक्त किया गया है। 

तकनीकी सहयोग के लिए पूरन चंद्र तिवारी, पूरन सिंह बुंग्ला, देवेंद्र सिंह, मीनाक्षी कीर्ति, प्रीति मझगांई, आरती जैन, दीपांकर बृजवासी, कनकलता तिवारी, सुमित पांडे, राजेश जोशी, संजय शर्मा, गौरीशंकर कांडपाल, प्रदीप जोशी व प्रताप सिंह नेगी उपस्थित रहेंगे। नगर निगम कार्यालय स्थित जनगणना अनुभाग में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क कर तकनीकी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

 

संबंधित समाचार