लखनऊ : छात्रा के अपहरण पर कांग्रेस ने अमित शाह और सीएम योगी को लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने महोबा से अपहृत मध्य प्रदेश की छात्रा की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को लिखे अपने पत्र में कहा कि मध्य प्रदेश की रहने वाली 25 वर्षीय छात्रा महोबा में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। छात्रा ने कथित तौर पर नामजद आरोपियों से मिल रही धमकियों की शिकायत एक वर्ष तक पुलिस से की, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद छात्रा का अपहरण हो गया।

अजय राय ने केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में मांग की है कि छात्रा की तत्काल सकुशल बरामदगी कराई जाए, नामजद आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए, पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

संबंधित समाचार