Uttrakhand: सरकारी-निजी सीवर टैंक वाहनों में जीपीएस लगाकर करें निगरानी

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला गंगा समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने नगर निकायों को जनपद में शत-प्रतिशत सरकारी व निजी सीवर टैंक वाहनों में जीपीएस अवश्य लगाने और उनकी निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो निजी सीवर टैंक वाहन पंजीकरण न कराकर कार्य कर रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें सीज किया जाए।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सीवर टैंक वाहन एसटीपी प्लांट में ही सीवर डालें। अन्य जगह सीवर डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका किच्छा को एक माह के भीतर कूड़ा निस्तारण कराने के साथ ही फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराएं। लिगेसी वेस्ट को नियमित निस्तारण कराते रहें। कहीं भी कूड़ा डंप न किया जाए।

उन्होंने खटीमा में एफएसटीपी प्लांट लगाने के लिए अधिशासी अभियंता पेयजल निगम स्टीमेट बनाकर शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण के लिए 15 दिन के भीतर नगर निकायों से ओएमयू कराकर जानकारी देने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों से निकलने वाले कूड़े को नजदीकी निकायों में भेजने के निर्देश डीपीआरओ को दिए। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी को निर्देश दिए कि औद्योगिक संस्थानों में नियमित निरीक्षण करें।

इसके अलावा बिना ट्रीट किये पानी यदि कोई नदी, नालों में पानी डालता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही करें। उन्होंने प्राइवेट व सरकारी चिकित्सालयों से प्रतिदिन निकलने वाला बायोमेडिकल वेस्ट का मानकों के अनुसार निस्तारण कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को नमामि गंगे व एनजीटी के गाइड लाइनों का अनुपालन करने के निर्देश दिए।

ये अधिकारी रहे मौजूद-
डीएफओ यूसी तिवारी, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम सुनील जोशी, एसीएमओ डॉ.डीपी सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एसपी सिंह, सहायक नगर आयुक्त काशीपुर शालनी नेगी, राजू नबियाल, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय गुरमीत सिंह, प्रियंका रैकवाल, प्रतिभा कोहली, एके गुप्ता, दीपक कुमार शर्मा, मनोज दास, राकेश कोटिया, संजय कुमार, राजकुमार भारती, नामित सदस्य डॉ.आशुतोष पंत आदि।

संबंधित समाचार