बाराबंकी : मनोज पाण्डेय के कैबिनेट मंत्री बनने पर ब्राह्मण समाज में खुशी, मिठाई खिलाकर खुशी का किया इजहार
बाराबंकी, अमृत विचार। यूपी सरकार में डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर ब्राह्मण समाज ने खुशी जताई। मंगलवार को सिविल लाइन स्थित पुराने टेलीफोन एक्सचेंज, बस स्टेशन और कचहरी परिसर में वरिष्ठ समाजसेवी सौरभ द्विवेदी ने सैकड़ों लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर सौरभ द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय को कैबिनेट मंत्री बनाना ब्राह्मण समाज के सम्मान से जुड़ा ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि मनोज पाण्डेय प्रदेश की सवर्ण राजनीति, विशेषकर ब्राह्मण समाज की मजबूत और संघर्षशील आवाज रहे हैं।
कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अनुराग शुक्ला, विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी, मोनू त्रिवेदी, शिवम शुक्ला एडवोकेट, प्रशांत पाण्डेय, हरीश मिश्र, अंशुमान द्विवेदी, सुशील मिश्र एडवोकेट, रवि वर्मा, महेंद्र तिवारी, आशु मिश्रा, अतुल तिवारी, सुधाकर वर्मा, सनी वर्मा, दिनेश दीक्षित, हिमांशु दीक्षित, करन मिश्रा, वीरू द्विवेदी, आलोक गिरी, योगेश तिवारी और अंजनी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
