Pati Patni Aur Woh 2:बड़े परदे पर हंसी के डोज लगायेगें आयुष्मान खुराना, अपकमिंग फिल्म की तैयारी तेज
मुंबई। बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने 'ड्रीम गर्ल 2' और 'थम्मा' जैसी लगातार 100 करोड़ की सफल कॉमेडी फिल्मों के बाद अब अपनी अगली फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की रिलीज़ की तैयारी शुरू कर दी है। वर्षों से आयुष्मान खुराना ने कमर्शियल सफलता और दर्शकों से जुड़ी कहानियों के बीच शानदार संतुलन बनाकर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है। मिडिल क्लास हीरो को आइकॉनिक बनाने से लेकर हटके एंटरटेनर्स की अगुवाई करने तक, आयुष्मान ने लगातार ऐसी फिल्में दी हैं जो मेट्रो शहरों, छोटे शहरों और पारिवारिक दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ती रही हैं।
जहां 'ड्रीम गर्ल 2' अपने साल की सबसे बड़ी थिएट्रिकल एंटरटेनर फिल्मों में से एक बनकर उभरी, वहीं 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान की मजबूत पकड़ को और साबित किया। ऐसे में इंडस्ट्री को 'पति पत्नी और वो दो' से भी काफी उम्मीदें हैं।
आयुष्मान खुराना ने कहा, "मैं हमेशा से मानता हूं कि दर्शकों के लिए कंटेंट ही किंग होता है। मेरी हमेशा यही कोशिश रही है कि ऐसी कहानियां सुनाऊं जो लोगों का मनोरंजन करें, उन्हें खूब हंसाएं और थिएटर में उन्हें शानदार अनुभव दें।
'पति पत्नी और वो दो' के साथ हम पूरी तरह तैयार हैं एक ऐसा बिग-स्क्रीन एंटरटेनर देने के लिए जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर एंजॉय कर सके। इस फिल्म की स्क्रिप्ट ने मुझे तुरंत बांध लिया क्योंकि यह उसी तरह की कॉमेडी है जो मुझे दिल खोलकर हंसाती है और जिसे देखने पूरा परिवार थिएटर आ सकता है।
ये भी पढ़ें :
Double Date Trailer: पहली बार स्क्रीन पर साथ दिखेंगे नेहा धूपिया और अंगद बेदी, नए शो का मजेदार ट्रेलर आउट
