इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जैकमैन का निधन, क्रिकेट जगत में शोक
लंदन। इंग्लैंड के लिये चार टेस्ट और 15 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके पूर्व क्रिकेटर रॉबिन जैकमैन का निधन हो गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने यह जानकारी दी। वह 75 वर्ष के थे। जैकमैन ने 1966 से 1982 के बीच 399 प्रथम श्रेणी मैचों में 1402 विकेट लिये। संन्यास के बाद वह दक्षिण अफ्रीका …
लंदन। इंग्लैंड के लिये चार टेस्ट और 15 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके पूर्व क्रिकेटर रॉबिन जैकमैन का निधन हो गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने यह जानकारी दी। वह 75 वर्ष के थे। जैकमैन ने 1966 से 1982 के बीच 399 प्रथम श्रेणी मैचों में 1402 विकेट लिये। संन्यास के बाद वह दक्षिण अफ्रीका में कमेंटेटर बन गए थ।
आईसीसी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा ,‘‘ हम महान कमेंटेटर और इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज रॉबिन जैकमैन के निधन से दुखी हैं । उनका 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया । उनके परिवार और दोस्तों के प्रति क्रिकेट जगत की संवेदनायें।’’
We are saddened to learn about the death of legendary commentator and former England bowler Robin Jackman, who has passed away aged 75.
The thoughts of the cricketing world go out to his family and friends during this difficult time. pic.twitter.com/J0fw99qoXC
— ICC (@ICC) December 25, 2020
जैकमैन के निधन पर क्रिकेट एक्सपर्ट और कमेंटेटर हर्षा भोगले ने दुख जताया। भोगले ने लिखा, ”जैकमैन का जाना बेहद ही दुखद है। मैंने अपना एक अच्छा साथी खो दिया है। मेरी संवेदनाएं जैकमैन के परिवार के साथ हैं।”
Oh dear, just got the news that a valued colleague, a cheerful man and a fine commentator after his playing days, Robin Jackman has passed away. Good man, good host. Condolences to his family from India where he had special bonds
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) December 25, 2020
RIP Jackers #robinjackman
— AB de Villiers (@ABdeVilliers17) December 25, 2020
RIP Robin Jackman
Passed away today, England fast bowler in the 80's, and one of the very best commentators.
My memory of him bowling was in my first year of recording cricket, 1982/83, and his wickets at the SCG vs Australia, he seemed pretty happy that night!!!! pic.twitter.com/pK66ahlDVs
— Rob Moody (@robelinda2) December 26, 2020
