EPF-ESI Scam: समय पर नहीं जमा कर रही कार्यदाई संस्था, लखनऊ के मार्ग प्रकाश विभाग में तैनात सैकड़ों कर्मचारियों व ड्राइवरों का पैसा फंसा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : कार्यदाई संस्था समय पर कर्मचारियों का ईपीएफ-ईएसआई जमा नहीं कर रही है। इससे नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग में तैनात सैकड़ों कर्मचारियों व ड्राइवरों का पैसा फंस गया है। नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही से मैनपावर सप्लाई का काम देख रही कार्यदाई संस्था लक्ष्मी सिक्योरिटी मनमानी कर रही है।

कर्मचारियों का आरोप है कि तीन महीने का बैकलॉग चल रहा है। संस्था कर्मचारियों का ईपीएफ और ईएसआई खाते में नियमित नहीं जमा कर रही है। संस्था को पहुंच के कारण ऊपर से सिफारिश के बाद नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग में मैन पावर सप्लाई का काम मिला है। फर्म ने मार्ग प्रकाश विभाग में करीब 800 कर्मचारी और ड्राइवर लगाए हैं।

सैकड़ों कर्मचारियों का करोड़ों रुपये हजम कर चुकी हैं संस्थाएं

इससे पहले भी मार्ग प्रकाश विभाग में मैनपावर सप्लाई कर रहीं संस्थाएं सैकड़ों कर्मचारियों का ईपीएफ और ईएसआई का करोड़ों रुपये हजम कर चुकी हैं। इनमें प्रिया इंटरप्राइजेज और ओजस्वी मल्टी सर्विसेज शामिल हैं। करीब 450 चालक और श्रमिकों का इन फर्मों पर पांच वर्षों का ईपीएफ और ईएसआई बकाया है। कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के दबाव में इन फर्मों ने आधा-अधूरा भुगतान करके अपना पल्ला झाड़ लिया है।

अपर नगर आयुक्त ललित कुमार सहित मुख्य अभियंता आरआर मनोज प्रभात से कई बार मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। संस्थाओं ने सभी जोनों में मार्ग प्रकाश विभाग में लगे कर्मचारियों का पांच वर्ष का ईपीएफ-ईएसआई का पूरा भुगतान नहीं किया है।-शैलेंद्र कुमार तिवारी, नगर निगम आरआर कर्मचारी संघ

ये भी पढ़ें :

संबंधित समाचार