Uttrakhand:पश्चिमी विक्षोभ होगा कमजोर, अब चढ़ेगा पारा, पिछले 15 दिनों से सामान्य से कम पारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से विगत 15 दिनों से कुमाऊं मंडल में पहाड़ से लेकर मैदान तक अच्छी बारिश हुई। इसका असर यह हुआ कि हल्द्वानी में इस मई में अभी तक पारा 36 डिग्री तक नहीं पहुंचा है। अब पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के साथ ही पारा 38 से 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

शहर में सुबह के समय नम हवा चली और मौसम सुहावना रहा। कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं अच्छी बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री रहा। अब पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने लगेगा और पारे में उछाल आने लगेगा। अनुमान है कि अगले एक सप्ताह के अंदर हल्द्वानी में पारे में तीन से चार डिग्री का उछाल आएगा और पारा 38 से 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

 

संबंधित समाचार