मथुरा में तैनात हुई SDRF की स्थाई प्लाटून, यमुना में हादसों और आपदाओं पर लगेगी लगाम, 24 घंटे मिलेगी मदद

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मथुरा। मथुरा-वृन्दावन में 10 अप्रैल को यमुना में मोटरबोट पलटने से 16 लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार ने मथुरा में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक स्थाई प्लाटून तैनात कर दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया कि यह प्लाटून किसी भी आपात स्थिति में 24 घंटे राहत और बचाव कार्य करेगी। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि प्लाटून में 36 जवान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पहले आपदा के समय एसडीआरएफ की टीम लखनऊ और गाजियाबाद से बुलानी पड़ती थी, जिससे राहत पहुंचने में देरी होती थी। अब जिले में ही टीम उपलब्ध होने से प्रतिक्रिया तेज होगी। उन्होंने कहा कि केसी घाट हादसे ने स्थानीय आपदा प्रबंधन की कमियों को उजागर किया था। 

मानसून में यमुना में बाढ़ और जलभराव की स्थिति से निपटने में यह प्लाटून स्थानीय पुलिस के साथ मुख्य भूमिका निभाएगी। एसडीआरएफ के जवान बाढ़, डूबने, भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के लिए विशेष प्रशिक्षित हैं। यह कदम मथुरा के स्थानीय लोगों और लाखों तीर्थयात्रियों के लिए बेहद मददगार होगा। 

ये भी पढ़ें :
लखनऊ-हरदोई हाईवे पर लगी अवैध आम मंडी, बढ़ा जाम और हादसों का खतरा, प्रशासन ने दी लाइसेंस निलंबन और जुर्माने की चेतावनी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज