Monsoon : केरल में दस्तक देगा मानसून, IMD ने जताई समय से पहले संभावना, जानिए कब मिलेगी भारत के राज्यों को राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को अपने पूर्वानुमान में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को केरल में दस्तक देने की संभावना है। आमतौर पर केरल में मानसून की शुरुआत एक जून के आसपास होती है, जिसके बाद यह उत्तर की ओर बढ़ते हुए देश के बाकी हिस्सों में पहुंचता है। 

इसके साथ ही देश में मानसून मौसम (जून से सितंबर) की शुरुआत मानी जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले वर्ष मानसून की शुरुआत 24 मई को हुई थी। आईएमडी ने कहा, ''इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को केरल पहुंचने की संभावना है।'' उसने हालांकि कहा कि यह चार दिन पहले या चार दिन बाद भी पहुंच सकता है। 

ये भी पढ़ें :
Dhar Bhojshala Verdict : हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका पर सुनाया ऐतिहासिक निर्णय, धार भोजशाला को माना मंदिर

संबंधित समाचार