Gen Z VS Millennials... कौन है फैशन में सबसे ज्यादा ट्रेंडी ?

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊः आजकल के दौर में फैशन सिर्फ कपड़े पहनना नहीं रह गया है। यह इस बात का सबूत है कि आपकी पर्सनैलिटी कैसी है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि आपके घर के बड़े भाई-बहन और छोटे भाई-बहन के कपड़ों की पसंद में जमीन-आसमान का फर्क होता है?

जी हां, हम बात कर रहे हैं मिलेनियल्स (Millennials) और जेनजी (Gen Z) की। दोनों ही पीढ़ियां ट्रेंड्स तो फॉलो करती हैं, लेकिन उनका स्टाइल और फैशन को देखने का नजरिया बिल्कुल अलग है। जहाँ मिलेनियल्स को 'क्लासी और परफेक्ट' दिखना पसंद है, वहीं जेनजी का एक ही मंत्र है—'नियम तोड़ो और कम्फर्ट चुनो!'

तो चलिए आज डिकोड करते हैं इस जेनरेशन गैप के फैशन को!

शुरुआत करते हैं मिलेनियल्स से। इस जेनरेशन का फैशन उस दौर में पला-बढ़ा है जहाँ ब्रांडेड कपड़े, स्किनी जींस और परफेक्ट फिटिंग का राज था। मिलेनियल्स आज भी 'स्ट्रक्चर्ड और क्लासी' लुक पसंद करते हैं। उनके लिए फैशन का मतलब है। साफ-सुथरा, एलिगेंट और टाइमलेस दिखना। वो नियमों पर चलते हैं; जैसे बैग के साथ जूते मैच होने चाहिए, ब्लेज़र की फिटिंग परफेक्ट होनी चाहिए और कलर्स बहुत ज्यादा लाउड नहीं होने चाहिए। सीधे शब्दों में कहें तो, इनका स्टाइल एकदम सॉफिस्टिकेटेड होता है।

लेकिन... जैसे ही एंट्री होती है जेनजी की, सारे नियम खिड़की से बाहर फेंक दिए जाते हैं! इंस्टाग्राम और वायरल ट्रेंड्स से इंस्पायर्ड यह जेनरेशन कपड़ों के जरिए अपनी पर्सनैलिटी और अपना मूड दिखाती है। इनके लिए 'परफेक्ट' दिखना जरूरी नहीं है, 'सबसे अलग' दिखना जरूरी है।

तभी तो जहाँ मिलेनियल्स स्किनी जींस में खुद को फिट करते हैं, वहीं जेनजी ओवरसाइज्ड टी-शर्ट्स, बैगी जींस और को-ऑर्ड सेट्स में घूमना पसंद करती है। इनके लिए सबसे बड़ा रूल है—कम्फर्ट (Comfort)!

मिलेनियल्स: Neutral shades, minimalist design and matching accessories.
जेनजी: Bold color-blocking, vintage looks, graphic prints, and chunky sneakers.

फर्क सिर्फ कपड़ों की फिटिंग में नहीं है, बल्कि रंगों और एक्सेसरीज में भी है। मिलेनियल्स जहाँ सिंपल और सोबर ज्वेलरी पसंद करते हैं, वहीं जेनजी को पसंद है बोल्ड लेयरिंग, ब्राइट हैंडबैग्स, कलरफुल स्नीकर्स और ट्रेंडी सनग्लासेस। जेनजी लग्जरी और कैजुअल को मिक्स करने में माहिर है, यानी महंगे कोट के नीचे भी वो स्पोर्ट्स स्नीकर्स पहनकर रॉक कर सकते हैं।

तो लब्बोलुआब यह है कि मिलेनियल्स के लिए फैशन जहाँ एलिगेंस और लग्जरी का नाम है, वहीं जेनजी के लिए फैशन खुद को एक्सप्रेस करने की आज़ादी है।

 

 

संबंधित समाचार