Uttrakhand: शोरूम पर बजरंग दल ने लिखा 'जिहादी'...सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून। सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का एक समूह देहरादून में एक शूज शोरूम पर हंगामा करते और दो मुस्लिम कर्मियों के नाम पट्टिका पर 'जिहादी' लिखते दिख रहा है।

 बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शोरूम में हिंदू कर्मचारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। यह घटना बीते गुरुवार को राजपुर रोड की बतायी गयी।

बजरंग दल के उत्तराखंड प्रदेश संयोजक विकास वर्मा ने दावा किया कि उन्होंने शोरूम के प्रबंधक और सह-प्रबंधक द्वारा हिंदू कर्मचारियों के उत्पीड़न की शिकायत पर कार्रवाई की। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा, हमें इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।

संबंधित समाचार