कंगना रनौत ने अपनी भाभी को बताया ‘इंस्टाग्राम क्वीन’, तस्वीरें शेयर कर लिखा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी भाभी को इंस्टाग्राम क्वीन मानती है। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अक्सर परिवार की फोटो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने फैमिली ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में कंगना फैमिली के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। https://twitter.com/KanganaTeam/status/1342668199515488256 कंगना ने ट्विटर अकाउंट पर फैमिली ट्रिप की …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी भाभी को इंस्टाग्राम क्वीन मानती है। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अक्सर परिवार की फोटो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने फैमिली ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में कंगना फैमिली के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1342668199515488256

कंगना ने ट्विटर अकाउंट पर फैमिली ट्रिप की झलक दिखाई है। इस ट्रिप में कंगना की भाभी ऋतु, बहन रंगोली, भतीजा पृथ्वीराज साथ में नजर आ रही हैं। कंगना ने तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते लिखा, ”कल फैमिली के साथ हाइकिंग पर गई थीं। बहुत अच्छा अनुभव रहा।”

इसके आगे कंगना ने लिखा, ”मेरी भाभी इंस्टाग्राम क्वीन हैं। वह सभी फिल्टर्स के बारे में जानती हैं और उन्होंने मुझे सिखाया कि इन्हें कैसे यूज किया जाता है।”

इससे पहले कंगना ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरे शेयर कर फैन्स को बधाई दी थी। इसके साथ ही उन्होंने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कुछ लोगों पर तंज भी कसा। कंगना ने ट्वीट किया, ”सिर्फ उन लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं, जो सभी भारतीय पर्वों का सम्मान करते हैं और उन्हें स्वीकार करते हैं। उन लोगों को भी मेरी क्रिसमस जो सिर्फ हिंदुओं के त्याहारों पर ही आलोचना नहीं करते।”

संबंधित समाचार