Bareilly News: ऑनलाइन दवा बिक्री पर भारी डिस्काउंट के खिलाफ प्रदर्शन, बंद का नहीं दिखा असर

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स पर दवाओं की बिक्री के खिलाफ दवा व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और भारी डिस्काउंटिंग के खिलाफ देश भर में बुधवार को ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ने बंद का आह्वान किया। जिसका बरेली में कोई खास असर नहीं देखने को मिला। हालांकि कुछ संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर जाकर प्रदर्शन जरूर किया।

परिवार चलाना भी हुआ मुश्किल

बुधवार को ऑनलाइन दवा व्यापार और भारी डिस्काउंट के खिलाफ  बरेली रिटेल केमिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। संगठन के लोगों ने बताया कि ऑनलाइन दवा व्यापार को बढ़ावा देकर दवा व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। लाइसेंस होल्डर अपना परिवार भी नहीं पाल पा रहे हैं। लिहाजा सरकार से मांग है कि कंपटीशन एक्ट 2002 का पालन करते हुए ऑनलाइन दवा व्यापार पर भारी डिस्काउंट को बंद कराया जाए। 

दूसरी एसोसिएशन ने किया बंद का विरोध

दूसरी तरफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश खटवानी ने बताया कि उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ बाजार का भ्रमण किया। उन्होंने पाया कि ज्यादातर दुकानें पूर्व की तरह खुली थी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आम जनता और मरीजों को ध्यान में रखते हुए सभी अपनी दुकानें देर रात तक खोलेंगे। 

 

संबंधित समाचार