रामनगर: कंडी मार्ग खोलने के लिए सरकार प्रयासरत- वन मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर। वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि रामनगर से कोटद्वार तक कंडी मार्ग को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मार्ग के खुल जाने से कुमाऊं और गढ़वाल की न केवल दूरी कम होगी, बल्कि दोनों मंडलों की सभ्यता और संस्कृति का भी आदान प्रदान होगा। वन मंत्री यहां पत्रकारों से …

रामनगर। वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि रामनगर से कोटद्वार तक कंडी मार्ग को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मार्ग के खुल जाने से कुमाऊं और गढ़वाल की न केवल दूरी कम होगी, बल्कि दोनों मंडलों की सभ्यता और संस्कृति का भी आदान प्रदान होगा। वन मंत्री यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ एनजीओ इस पर अड़ंगा लगा रही हैं, हम उनसे कहना चाहते हैं कि इस मार्ग के बनने में अपना विरोध त्याग दें क्योंकि इस मार्ग के बनने से वन्य जीव ज्यादा महफूज रह सकेंगे।

उन्होंने कहा कि कंडी मार्ग आज उत्तराखण्ड की जरूरत बन चुका है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, अजीत डोभाल से भी बात की है। सभी ने उनकी बात को सुना है। सरकार इस मार्ग को बनाने के लिए प्रयत्नशील है। इसके लिए उन्होंने पूरा होम वर्क किया है।

इसके निर्माण में सबसे बड़ी बाधा धन की आएगी। उसे भी किसी न किसी तरह पूरा कर लिया जाएगा। आम जनमानस भी कंडी मार्ग बनाने की मांग कर रहा है।

संबंधित समाचार