नई कार के लिए जरूरी हैं ये एक्सेसरीज
डैशकैम- आजकल सड़कों पर बढ़ती भीड़ और दुर्घटनाओं के मामलों को देखते हुए डैशकैम का महत्व काफी बढ़ गया है। फ्रंट और रियर डैशकैम ड्राइविंग के दौरान हर गतिविधि को रिकॉर्ड करते हैं। किसी हादसे, विवाद या फर्जी इंश्योरेंस क्लेम की स्थिति में यह वीडियो सबूत के रूप में काम आता है। इससे दुर्घटना की सही जानकारी मिलती है और इंश्योरेंस क्लेम प्रक्रिया भी तेजी से पूरी हो जाती है। इसके अलावा यह पार्किंग के दौरान वाहन की सुरक्षा में भी मददगार साबित होता है।
इमरजेंसी किट - हर कार में एक अच्छी इमरजेंसी किट होना भी बेहद जरूरी है। सफर के दौरान अचानक टायर पंक्चर, आग लगने या शीशा टूटने जैसी स्थितियां कभी भी सामने आ सकती हैं। ऐसे समय में टायर इन्फ्लेटर, फायर एक्सटिंग्विशर और ग्लास ब्रेकर जैसे उपकरण तुरंत मदद पहुंचाते हैं। यह छोटे लेकिन उपयोगी उपकरण मुश्किल परिस्थितियों में आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं और सफर को अधिक भरोसेमंद बनाते हैं।
