राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर अब सुनाई देंगे देशभक्ति गीत, योगी सरकार की इस पहल का यात्रियों ने किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ/गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में अब राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर देशभक्ति की गूंज सुनाई देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी टोल प्लाजा पर देशभक्ति गीतों और भजनों का प्रसारण शुरू किया जाएगा। गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविंदर मंदार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों में देशभक्ति की भावना, सकारात्मकता और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इससे टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को सड़क पर यात्रा के दौरान अच्छा और प्रेरणादायक माहौल मिलेगा।

जल्द लागू होगी व्यवस्था

प्रशासन ने इस व्यवस्था को जल्द से जल्द लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। टोल प्लाजा पर स्पीकर्स या अन्य उचित सिस्टम के माध्यम से देशभक्ति गीत, वंदे मातरम, भारत माता की जय जैसे गीत और भजन बजाए जाएंगे। यह कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उस सोच के अनुरूप है जिसमें वे प्रदेश को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर देते रहे हैं।

जानिए क्या बोले यात्री

पहले भी योगी सरकार विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सकारात्मक और सांस्कृतिक संगीत को बढ़ावा देती रही है।यात्री इस पहल का स्वागत कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि लंबी यात्रा के दौरान मोटिवेशनल और शांतिपूर्ण संगीत सुनने को मिलेगा तो थकान भी कम लगेगी और देश के प्रति गर्व की भावना भी बढ़ेगी।प्रशासन जल्द ही सभी टोल प्लाजा संचालकों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करेगा।

संबंधित समाचार