खराब मौसम ने डाला खलल: अल्मोड़ा में राहुल गांधी ने की वर्चुअल सभा, कहा-मोदी चला रहे उत्तराखंड और अमेरिका केंद्र
मौसम खराब होने से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली स्थगित
एसएसजे विवि के सिमकनी खेल मैदान में कांग्रेस की प्रस्तावित परिर्वतन का शंखनाद रैली स्थगित हो गई है। खराब मौसम के चलते लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रैली में शामिल नहीं हो पाए। इस दौरान उन्होंने रैली को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।
अल्मोड़ा, अमृत विचार। एसएसजे विवि के सिमकनी खेल मैदान में कांग्रेस की प्रस्तावित परिर्वतन का शंखनाद रैली स्थगित हो गई है। खराब मौसम के चलते लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रैली में शामिल नहीं हो पाए। इस दौरान उन्होंने रैली को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने उत्तराखंड में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि उत्तराखंड में मोदी और केंद्र में सरकार अमेरिका चला रहा रहा है।
https://twitter.com/RahulGandhi/status/2062442648213070118?s=20
अचानक मौसम बिगड़ने से बदला कार्यक्रम
गुरुवार को अल्मोड़ा के सिमकनी खेल मैदान में राहुल गांधी की रैली को लेकर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी हुई थी। लेकिन इसी दौरान एकाएक मौसम खराब हो गया। मौसम की खराबी के चलते उनका हैली अल्मोड़ा तक नहीं पहुंच पाया और वापस पंतनगर लौटना पड़ा। इससे रैली में पहुंचे लोगों और कार्यकर्ताओं में निराशा हुई। हालांकि राहुल गांधी ने वर्चुअल माध्यम से लोगों को संबोधित किया।
सरकार को नहीं आम जनता से सरोकार: राहुल
उन्होंने कहा कि आज राज्य अपने हाथों से नहीं दिल्ली से चलाया जा रहा है। वहीं, यहां बाहर के लोग अपार संपदा का फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को रूस, ईरान से तेल लेने के बजाए अमेरिका के आदेश का इंतजार करना पड़ रहा है। केंद्र की सरकार ने देश के आर्थिक स्ट्रक्चर को तोड़कर रख दिया है। राज्य और केंद्र सरकार महज कुछ उद्योगपतियों के लिए कार्य कर रहे हैं। आम जनता से दोनों का कोई सरोकार नहीं रह गया है।
पायलट ने उड़ान भरने से किया इनकार
खराब मौसम के चलते रैली स्थगित होने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कहा कि वह पंतनगर पहुंच गए थे। वहां से हमें हेलिकॉप्टर द्वारा अल्मोड़ा में जनसभा के लिए जाना था, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए पायलट ने उड़ान भरने से साफ इनकार कर दिया। वीडियों संदेश में कहा कि उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति पर, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर, राज्य और आपके भविष्य पर, और उन चुनौतियों पर जिनका सामना आज उत्तराखंड कर रहा है। पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ भी एक महत्वपूर्ण मुलाकात और बैठक निर्धारित थी। साथ ही कोटद्वार में दीपक के जिम जाने का भी कार्यक्रम था। प्रकृति के आगे हम सभी विनम्र हैं और सहयात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। कई बार परिस्थितियां हमारी इच्छा के अनुरूप नहीं होतीं, लेकिन इससे मिलने की इच्छा और आपसे जुड़ाव कम नहीं होता। इस दौरान उन्होंने बहुत जल्द दोबारा उत्तराखंड आने का वादा किया।
