एक पेड़ मां के नाम : एक दिन में 5 करोड़ पौधे लगाएगा UP, CM योगी कुकरैल वन क्षेत्र में करेंगे पौधरोपड़

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुकरैल वन क्षेत्र से इसकी शुरुआत करेंगे। उनके नेतृत्व में पूरे राज्य में एक दिन में पांच करोड़ पौधे लगाये जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों एवं मंडलों के लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं।

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुकरैल वन क्षेत्र से इसकी शुरुआत करेंगे। उनके नेतृत्व में पूरे राज्य में एक दिन में पांच करोड़ पौधे लगाये जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों एवं मंडलों के लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं।

एक बयान के मुताबिक पर्यावरण दिवस पर वन विभाग की तरफ से मुख्य आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत कुकरैल वन क्षेत्र में वृहद पौधरोपण होगा। सबसे पहले यहां मुख्यमंत्री पौधरोपण करेंगे। यहां 200 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। 

इस कार्यक्रम में वन मंत्री अरुण सक्सेना, प्रभारी मंत्री, प्रमुख सचिव, विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके पश्चात राज्य के 17 नगर निगमों, 825 विकास खंडों, 762 नगर निकायों एवं सभी ग्राम पंचायतों में यह अभियान पूरे दिन चलेगा।

वन विभाग के संयोजकत्व में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, उद्यान, नगर विकास आदि विभागों के सहयोग से अमृत सरोवर, तालाबों, सड़कों, एक्सप्रेसवे, नदियों, नहरों आदि के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। इसमें विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि की भी सहभागिता होगी। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Stock Market Closed : उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजारों में लौटी तेजी, आईटी सेक्टर पर दबाव जारी; बढ़त में बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी 
'भाई.. हम बेसमेंट में फंस गए हैं, जल्दी फायर ब्रिगेड भेजो'.... कांपती आवाज में चचेरे भाई ने सुनाई, विवेक अग्रवाल की उस आखिरी कॉल की दास्तान
UP News: सैफनी में दिव्यांग दलित किशोरी के साथ दरिंदगी, दूसरे समुदाय के युवक ने घर में घुसकर किया रेप
बड़ी खबर : मालवीय नगर आग मामले में कोर्ट ने होटल ओनर लवकेश बजाज को भेजा 4 दिन की हिरासत में
दिल्ली-एनसीआर समेत केरल में मानसून की दस्तक,यूपी के इन जिलों में अगले तीन दिन बारिश की बौछार, फिर लौटेगी लू