UP News: सैफनी में दिव्यांग दलित किशोरी के साथ दरिंदगी, दूसरे समुदाय के युवक ने घर में घुसकर किया रेप
घटना के बाद गांव में तैनात किया गया पुलिस बल, दो समुदाय का मामला होने से लोगों में आक्रोश
थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां एक दिव्यांग दलित किशोरी के साथ उसके ही घर में घुसकर दूसरे समुदाय के एक युवक ने दिन-दहाड़े दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।
सैफनी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां एक दिव्यांग दलित किशोरी के साथ उसके ही घर में घुसकर दूसरे समुदाय के एक युवक ने दिन-दहाड़े दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। किशोरी की मां ने घर का अंदर से बंद दरवाजा खुलवाने के लिए शोर मचाया, मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ लिया लेकिन आरोपी उनसे हाथापाई करते हुए भागने में सफल रहा। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में आक्रोश और तनाव है। ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।आरोपी के खिलाफ किशोरी की मां की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
किशोरी को अकेला पाकर घर में घुसा आरोपी
पीड़ित किशोरी की मां के द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है। कि गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे वह कपड़े सिलने देने के लिए घर से बाहर गई हुई थी। इस दौरान उसकी 15 वर्षीय दिव्यांग बेटी घर पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी साबिर पुत्र शाकिर हुसैन उसके घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
शोर मचाया तो छत से कूदकर भागा
कुछ देर बाद वह जब वापस लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था उसने आवाज दी और दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन अंदर से उनकी बेटी की चीखने की आवाज आ रही थी जिसके बाद उन्होंने किसी तरह अंदर देखा तो आरोपी साबिर किशोरी के साथ गंदी गंदी हरकत कर रहा था। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो वह किशोरी को छोड़कर ऊपर छत की ओर भाग गया
पुलिस दे रही तलाश में दबिश
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और साबिर को दबोच लिया लेकिन वह उन लोगों से हाथापाई करके फरार हो गया। इसके बाद किशोरी से पूछा गया तो दुष्कर्म करने की घटना सामने आई। उधर मामला दो समुदाय का होने के चलते पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश मारना शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मां की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
आधे घंटे तक हैवानियत का शिकार होती रही दिव्यांग किशोरी
बताया जा रहा है कि घटना के समय किशोरी घर पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी युवक जबरन उसके घर में घुस गया।दिव्यांग होने के कारण किशोरी उसका मुकाबला नहीं कर सकी। जानकारी के अनुसार,करीब आधे घंटे तक आरोपी किशोरी के साथ हैवानियत करता रहा। बाद में किसी तरह आहट पाकर जब पड़ोस के लोग पीड़िता के घर की तरफ दौड़े, तो आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। हालांकि,आरोपी पड़ोसियों से हाथापाई और धक्का-मुक्की करता हुआ मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद पड़ोसियों ने की कड़ी सजा की मांग
दुष्कर्म जैसी हैवानियत का शिकार हुई दलित दिव्यांग किशोरी के पड़ोसी आक्रोशित हैं।उनका कहना है कि किशोरी एक टांग से विकलांग और दिमाग से कमजोर है।इस लिए वह आधे घंटे तक दरिंदे की हैवानियत का शिकार होती रही, लेकिन उसकी चीखें घर की दीवारों से बाहर नहीं आ सकी। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की हैवानियत करने वाले आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना न कर सके।
थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि
पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगा दी हैं।
