कन्नौज में पंचायत सहायक भर्ती में फर्जीवाड़ा की शिकायत, सीडीओ के निर्देश पर जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

-चयन सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाकर सीडीओ से शिकायत -प्रधान व रोजगार सेवक ने गलत तरीके से बढ़वाए मार्कशीट के अंक

कन्नौज, अमृत विचार। यूपी के कन्नौज जिले के तालग्राम ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलमापुर में पंचायत सहायक की भर्ती में कूटरचित अभिलेखों का प्रयोग करने का प्रकरण सामने आया है। आरोप है कि प्रधान व रोजगार सेवक ने गलत तरीके से अपनी भतीजी के नंबर बढ़ा दिए। बाद में दिल्ली रहने वाले युवक का चयन कर लिया गया। आवेदन पर फर्जी हस्ताक्षर भी किए गए। शिकायत सीडीओ से हुई है। इससे पहले हुई शिकायतों को लेकर गठित अधिकारियों की टीम ने जांच भी शुरू कर दी है। गुरुवार को ग्राम पंचायत अलमापुर के गांव जरामऊ निवासी राधा ने मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र श्रीवास को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाए। 

आरोप लगाया कि 10 अप्रैल को पंचायत सहायक के चयन को लेकर गांव में खुली बैठक हुई। राधा ने दावा किया कि मेरिट सूची में उसके अंक सबसे अधिक होने की वजह से सर्वसम्मति से उसका चयन पंचायत सहायक के लिए किया गया। अब पीड़िता का आरोप है कि रोजगार सेवक की भतीजी दीप्ति का चयन करने के लिए कूटरचित प्रपत्र तैयार किए गए, जिसमें दीप्ति के नंबर बढ़ाकर सूची में 400 दिखाए। 

आवेदन की फाइल तालग्राम विकास खंड कार्यालय में जमा कर दी गई। राधा का तर्क है कि ग्राम पंचायत अधिकारी ने उसका चयन न होने की जानकारी दी। मामले की शिकायत खंड विकास अधिकारी से की। बीडीओ ने राधा व दीप्ति के मूल अंकपत्र मंगवाकर नंबरों का मिलान किया तो फर्जीवाड़े की बात सामने आई। जांच में राधा के 391 नंबर और दीप्ति के वास्तविक अंक 372 मिले। इसके बाद भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई। बाद में पीड़िता को बताया गया कि अब अनुराग सिंह का चयन पंचायत सहायक के लिए हो गया है। 

यह भी हैं आरोप

चयनित अनुराग सिंह पर आरोप है कि वह दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा है। चयन प्रक्रिया के दौरान वह गांव में नहीं था। साथ ही विकास खंड में जमा की फाइल में उसके हस्ताक्षर भी फर्जी बनाए गए हैं। सीडीओ ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। इसके अलावा डीडीओ एनडी द्विवेदी और डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश से भी प्रकरण की शिकायत दर्ज कराई। दूसरी ओर पूर्व में हुई शिकायतों की जांच के लिए डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की ओर से गठित टीम में जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्र व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार ने चयन सूची का सत्यापन किया। उसके नंबरों व शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्रों को भी बारीकी से देखा।
 

ये भी पढ़ें  : 
दिल्ली-एनसीआर समेत केरल में मानसून की दस्तक,यूपी के इन जिलों में अगले तीन दिन बारिश की बौछार, फिर लौटेगी लू 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीजेपी ने जेईई डेटा सार्वजनिक होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग
कानपुर में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय बोले- मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के उत्कर्ष, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम वर्ष
दिल्ली अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग ने चलाया अभियान, होटल- रेस्टारेंट आदि में आग से बचाव के परखे इंतजाम
रामभक्तों के लिए खुशखबरी : राममंदिर में ऑनलाइन मिलेगी व्हील चेयर की सुविधा, जरूरतमंदों को नहीं होगी असुविधा
Ayodhya News : कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने संभाला पदभार, कहा- कृषि विज्ञान केंद्रों को मजबूत करने की जरूरत