मोदी सरकार के 12 साल : बाराबंकी में मंत्री सुरेश राही बोले- 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना अभियान का उद्देश्य

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह अभियान सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम जनभागीदारी, पारदर्शिता और प्रभावी समन्वय के साथ आयोजित हों तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का संदेश पहुंचे।

बाराबंकी, अमृत विचार। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में प्रभारी मंत्री व राज्य मंत्री (कारागार) सुरेश राही की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। 

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों व जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम जनभागीदारी, पारदर्शिता और प्रभावी समन्वय के साथ आयोजित किए जाएं, ताकि अंतिम व्यक्ति तक विकास का संदेश पहुंचे। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्यक्रम केवल औपचारिकता न बनें, बल्कि इन्हें जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए। 

उन्होंने जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, युवा संगठनों, किसानों, महिलाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक संस्थाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपालों, विकास प्रदर्शनी, जनकल्याण शिविरों एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलनों में सक्रिय सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह अभियान सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम जनभागीदारी, पारदर्शिता और प्रभावी समन्वय के साथ आयोजित हों तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का संदेश पहुंचे।

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान से होगा। इसके बाद 6 से 14 जून तक जन-जागरूकता व जनसंपर्क कार्यक्रम, 11 से 14 जून तक मीडिया संवाद, 14 से 16 जून तक बहु-विभागीय जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले, 16 से 17 जून तक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, 17 से 20 जून तक विकास प्रदर्शनी तथा 18 व 19 जून को प्राकृतिक खेती पर किसान कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। अभियान का समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रमों के साथ होगा। 

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, एसपी अर्पित विजयवर्गीय, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, सीडीओ अन्ना सुदन, डीएफओ आकाशदीप बधावन, एडीएम निरंकार सिंह, जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) विनय प्रकाश वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली होटल अग्निकांड : अग्रवाल फैमिली का गुरुग्राम में एक साथ अंतिम संस्कार, रिश्तेदारों ने दी मुखाग्नि
अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर लगी रोक : शिक्षकों के नहीं होंगे तबादले, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी अनुमति
मोदी सरकार के 12 साल : UP में कल से चलेगा जनभागीदारी अभियान, जिलों में रात्रि प्रवास करेंगे मंत्री, CM योगी ने दिए दिशा-निर्देश
सीजेपी ने जेईई डेटा सार्वजनिक होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग
कानपुर में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय बोले- मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के उत्कर्ष, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम वर्ष