IND VS AFG: भारत ने जीता टॉस,  बल्लेबाजी करने का किया फैसला 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

न्यू चंड़ीगढ़ः भारत ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

गर्मी से परेशान हुए गिल

टॉस के बाद गिल ने कहा कि यहां बहुत गर्मी और उमस है। पिच धीरे-धीरे धीमी और उछाल वाली होती जाएगी। यह बहुत खास है, मैं यहीं खेलकर बड़ा हुआ हूं। यहां कप्तानी करना बहुत सम्मान की बात है। तैयारी अच्छी रही है। कुछ दिन अच्छी नींद मिली। इसके बाद नौ टेस्ट मैच हैं, हमारे पास कई घरेलू टेस्ट मैच हैं। सही कॉम्बिनेशन बनाने की बात है। मानव सुथार अपना पर्दापण कर रहे हैं। 

'चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार'

वहीं अफगानिस्तान के कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी ने कहा कि यदि ईमानदारी से कहूं तो हम भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे क्योंकि विकेट बेहद अच्छी दिख रही है। हमें अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी क्योंकि टॉस हमारे हाथ में नहीं है। हम चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हैं और हमें चुनौतियां पसंद हैं। इस मैच के लिए हम काफ़ी अच्छी तरीके से तैयार हैं। काबुल में हमारा एक अच्छा कैंप भी हुआ था। रिचर्ड पाइबस बेहद सकारात्मक इंसान हैं और उनका सोचना का तरीका भी पॉजिटिव है। हमारी टीम में तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर्स हैं। नांगेलिया ख़रोटे पर्दापण कर रहे हैं। 

दोनों टीमें इस प्रकार है-

भारत (एकादश): केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। 

अफगानिस्तान (एकादश): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतउल्लाह शहीदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतउल्लाह ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेलिया ख़रोटे, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी। 

संबंधित समाचार